{"_id":"5acfa6c24f1c1bca3d8b4d08","slug":"15235580864-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर नहीं लौट पा रही आंधी से प्रभावित विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर नहीं लौट पा रही आंधी से प्रभावित विद्युत आपूर्ति
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बुधवार दोपहर व देर रात आई आंधी से बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति गुरुवार शाम तक पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी। जिला मुख्यालय पर पूरे दिन बिजली का आवागमन लगा रहा, तो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी। जिला मुख्यालय पर बुधवार देर रात आई आंधी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट पेड़ गिरने से आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 20 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा।
बीते चार दिनों से मौसम में आए बदलाव ने एक तरफ जहां फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, वहीं इसका बड़ा प्रभाव जिले की विद्युत आपूर्ति पर भी पड़ा है। जगह जगह पेड़ों, विद्युत खंभों व जर्जर तारों के टूटने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को पहले दोपहर, फिर देर रात आई आंधी का प्रतिकूल प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पूरे दिन बिजली का आवागमन लगा रहा, तो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार देर शाम तक बिजली बाधित रही। बुधवार रात आई आंधी में अकबरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बरगद का विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के धराशायी होने से जहां विद्युत तार टूट गया, वहीं प्रिंस मोदनवाल के घर का ऊपरी भाग भी इससे क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग ही रहा कि उस समय ऊपरी भाग में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
तार टूटने के चलते इससे जुड़े मुरादाबाद, अकबरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र समेत लगभग आधा दर्जन मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नतीजा यह हुआ कि लगभग 20 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गुरुवार पूर्वाह्न गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा जलालपुर, राजेसुल्तानपुर, आलापुर, रामनगर, जहांगीरगंज, महरुआ, भीटी, कटेहरी, हजपुरा आदि क्षेत्रों में भी गुरुवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। अधिशाषी अभियंता विद्युत अकबरपुर एके यादव ने बताया कि आंधी के चलते कुछ गड़बड़ी आई थी। इसे समय रहते ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।