{"_id":"5ace43624f1c1b1c3d8b4970","slug":"152346710914-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये की लागत से गौसपुर में बनेगा अत्याधुनिक पशुशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये की लागत से गौसपुर में बनेगा अत्याधुनिक पशुशाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आवारा पशुओं के लिए शीघ्र ही अकबरपुर नगर के गौसपुर में साढ़े बीघा क्षेत्रफल में पशुशाला का निर्माण होगा। लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाले पशुशाला के निर्माण को शासन ने नगर पालिका परिषद अकबरपुर के प्रस्ताव को हरी झण्डी प्रदान कर दी है।ंइस आधुनिक पशुशाला में जहां 100 हौदी बनेंगी, वहीं पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। चारा काटने की मशीन लगाए जाने के साथ ही भूसा रखने के लिए गोदाम का भी निर्माण कराया जाएगा। उम्मीद है कि शासन से धनराशि उपलब्ध होने के बाद अप्रैल माह के अंत से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ते आवारा पशुओं को देखते हुए जगह जगह पशुशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही थी। दरअसल लगातार आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से न सिर्फ मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, बल्कि फसलों को भी व्यापक नुकसान हो रहा है। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों व किसानों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन कर डीएम को शकिायती पत्र भी सौंपा था। इस बीच पशुशाला निर्माण को लेकर अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने पहल की। गत दिवस अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में गौसपुर स्थित साढ़े चार बीघा चारागाह की भूमि पर पशुशाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। भूमि के सत्यापन के बाद गत दिवस शासन ने पशुशाला निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी।
लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पशुशाला में बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 100 हौदी बनाई जाएगी, जिससे एक साथ 100 पशु चारा खा सकें। पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। चारा काटने की मशीन के साथ ही भूसा रखने के लिए गोदाम का निर्माण होगा। पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी न हो, इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा पशुओं की जांच की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रकाश के सोलर लाइट भी लगवाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि शासन से धन उपलब्ध होते ही अप्रैल माह के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रुकेगा फसलों का नुकसान
पशुशाला निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना दे चुके भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा पशुशाला निर्माण के लिए उठाया गया कदम स्वागत योग्य है। ऐसा होने से न सिर्फ मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि किसानों की फसल भी सुरक्षित होगी। सामाजिक कार्यकर्ता अनंतराम ने कहा कि पशुशाला का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। इसकी जिला मुख्यालय पर सख्त जरूरत है। पशुशाला निर्माण होने से आमजन सहित किसानों को भी राहत मिलेगी।
शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
साढ़े चार बीघा भूमि पर लगभग दो करोड़ की लागत से पशुशाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। उम्मीद है कि अप्रैल माह के अंत तक धनराशि उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। -सुरेश कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी, अकबरपुर नगर पालिका परिषद