फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार निजी बस ने कुचला

सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार निजी बस ने कुचला

Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार निजी बस ने कुचला
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी एक वृद्ध को सोमवार सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान एक निजी बस ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी मो. आलम (71) पुत्र मो. हफीज सोमवार सुबह उस समय एक निजी बस की चपेट में आ गए, जब वह बसखारी बाजार में सड़क पार कर रहे थे। गंभीर चोटें आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत चौबे का पूरा निवासी दशरथ (50) पुत्र रामअवध रविवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया, जब वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। इसी प्रकार, अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरमलुकपुर गांव निवासी राजेश (45) पुत्र हरीराम रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत अरियौना गांव निवासी आलोक (20) पुत्र घनश्याम सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत सिसानी निवासिनी दुर्गावती (45) पत्नी मुन्ना सोमवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह गांव के पास सड़क पार कर रही थी। उधर, सम्मनपुर थाना अन्तर्गत तुलसीपुर गांव निवासिनी विमला देवी (48) पत्नी राकेश भी सोमवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां विमला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed