फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 परिवहनकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

50 परिवहनकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
50 परिवहनकर्मियों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज के 290 कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग व मानदेय बढ़ोत्तरी का लाभ मिलेगा। उनके वतन में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। इतना ही नहीं, डीए लागू होने से रोडवेज कर्मचारियों के वेतन में 1 हजार से डेढ़ हजार रुपये की भी वृद्धि होगी। उधर सातवें वेतनमान की लंबे समय से मांग पूरी होने पर रोडवेज कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। उनका कहना था कि हक की लड़ाई के लिए जो संघर्ष छेड़ा गया था, वह अंजाम तक पहुंच ही गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सातवें वेतनमान की मांग लंबे समय से रोडवेज कर्मचारी करते आ रहे हैं। इसे लेकर न सिर्फ धरना-प्रदर्शन समय-समय पर करते रहें हैं, बल्कि 8 अप्रैल की मध्यरात्रि से चक्का जाम की भी घोषणा की थी। इस पर सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। एक दिन पहले संगठन व अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में सातवें वेतनमान व डीए लागू करने के साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद संगठन ने चक्का जाम वापस ले लिया था। वार्ता के बाद यदि सातवां वेतनमान लागू किया जाता है, तो अकबरपुर रोडवेज के 150 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। 140 संविदाकर्मियों के मानदेय में भी डेढ़ से दो हजार तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

सातवां वेतनमान लागू होने से कर्मचारियों के वेतन में लगभग 11 प्रतिशत के वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा डीए लागू होने पर कर्मचारियों के वेतन में 1 हजार से डेढ़ हजार रुपये की वृद्धि होगी। बताते चलें कि अकबरपुर बस स्टेशन का पूर्वांचल में महत्वपूर्ण स्थान है। 62 बेड़े वाले इस रोडवेज की प्रतिदिन 6 लाख से अधिक की आय होती है। ऐसा तब है, जब 62 बसों के सापेक्ष 15 बसें ऐसी हैं, जो नीलामी की सीमा पार कर चुकी हैं, जबकि 10 बसें नीलामी की सीमा पार करने के निकट हैं। 10 नई बस की मांग के साथ साथ रिक्त चल रहे परिचालकों के 15 पद पर तैनाती के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। यदि प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाए, तो रोडवेज की प्रतिदिन की आय में और भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किया स्वागत
कर्मचारी शेषनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन व अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में सातवें वेतनमान व डीए लागू करने का आश्वासन दिया गया है। इससे कर्मचारियों को व्यापक लाभ होगा। कर्मचारियों ने हक के लिए जो संघर्ष छेड़ा था, वह अब पूरा होने वाला है। कर्मचारी सत्यनरायन सिंह ने कहा कि सामवां वेतनमान लागू होने से वेतन में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। शासन द्वारा उठाया गया कदम स्वागत योग्य है। चालक बंशीलाल ने कहा कि डीए लागू होने से वेतन में 1 हजार से डेढ़ हजार रुपये तक की वृद्धि होगी। इससे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे रोडवेज कर्मियों को राहत मिलेगी। कर्मचारी प्रमोद व परशुराम ने कहा कि हक को लेकर छेड़ा गया संघर्ष रंग लाया। सातवां वेतनमान व डीए लागू होने से इसका सीधा लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।


निर्देशों के अनुरूप दिया जाएगा लाभ
कर्मचारियों को निगम मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ दिया जाएगा। फिलहाल कोई निर्देश नहीं आया है। आगे निर्देश के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया अपनायी जाएगी। -कमाल अहमद खान, एआरएम अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed