फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शौचालय निर्माण में पकड़ी गई 12 लाख की धांधली

शौचालय निर्माण में पकड़ी गई 12 लाख की धांधली

Mon, 09 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में पकड़ी गई 12 लाख की धांधली
अंबेडकरनगर। भीटी विकास खंड के रुदऊपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय निर्माण में बड़ी धांधली का मामला प्रकाश में आया है। 131 शौचालय का निर्माण दिखाकर लगभग 12 लाख रुपए निकाल लिया, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो पाया। सीडीओ के निर्दश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध करा दी है। इसमें 131 शौचालय निर्माण राशि निकाले जाने के बाद भी पूरा न होने का उल्लेख है। इससे अब तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जल्द ही वैधानिक कार्रवाई अमल में आने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2012-13 में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत रुदऊपुर गांव में 423 शौचालय के निर्माण को स्वीकृति शासन ने प्रदान की थी। इसके लिए डीपीआरओ कार्यालय से 4600 रुपये प्रति शौचालय की दर से 19 लाख 45 हजार 800 रुपये, जबकि मनरेगा योजना के तहत अंशदान के रूप में 223 शौचालयों के निर्माण के लिए 4500 रुपये की दर से 10 लाख 3 हजार 500 रुपये ग्राम पंचायत के खाते में भेज दिया गया। 223 शौचालयों का निर्माण पूर्ण दिखाकर पूरी राशि खाते से निकाल ली गई।
विज्ञापन

28 दिसंबर 2017 को ग्रामीणों ने तत्कालीन सीडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शौचालयों का निर्माण कराए बगैर ही पूरी राशि निकाल ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार, प्रेरक राहुल कुमार व सहायक विकास अधिकारी भीटी दिनेशचंद्र श्रीवास्तव की तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के लिए निर्देश दिया। टीम ने गत दिवस सीडीओ को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा गया कि स्थलीय निरीक्षण में 86 शौचालय पूर्ण व प्रयोग होते पाए गए। 6 शौचालयों का निर्माण पात्रों ने स्वयं कराया। इस प्रकार 92 शौचालय ही पूर्ण हुए। 131 शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि राशि 223 की निकाली गई है। इस रिपोर्ट के बाद अब तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
जांच रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय से होकर अभी नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धांधली मामले में वैधानिक प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। -मयाशंकर मिश्र, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed