फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया साइकिल सवार वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया साइकिल सवार वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया साइकिल सवार वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई व वृद्ध समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बेवाना के अशरफाबाद निवासी आशाराम (44) बाइक से अकबरपुर आए हुए थे। वे वापस घर जा रहे थे। अकबरपुर थाना क्षेत्र के चनहा चौराहे पर सामने से आ रही जीप ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आशाराम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी आज्ञाराम (62) पुत्र राजबली शुक्रवार सुबह साइकिल से बाजार जा रहा था। बाजार के निकट ही पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं टांडा थाना अंतर्गत छज्जापुर निवासी गिरिजाशंकर (40) पुत्र लालबिहारी शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी मनोज (32) पुत्र नंदलाल गुरुवार देर शाम गांव के निकट उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। इसी थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी सावित्री (38) पत्नी बृजेश शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत गौसपुर गांव निवासी विनय (28) पुत्र बृजभूषण गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से गिरकर युवक की थमीं सांसें
जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी जीशान हैदर (45) शुक्रवार सुबह नौ बजे करीब अपने घर के ऊपरी हिस्से पर रखी पानी की टंकी को साफ करने के लिए स्टूल पर खडे़ थे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर गिर पडे़। गंभीर रूप से घायल जीशान को परिवार के सदस्य तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक की सलाह पर परिवारीजन प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम नही करवाया।

करंट से युवक की गई जान
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी मनोज (36) गुरुवार रात विद्युत तार में आई गड़बड़ी दूर कर रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग उसे लेकर नगपुर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जैतपुर एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर गए, लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।


फैजाबाद मार्ग पर मिला महिला का शव, सनसनी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर- फैजाबाद मार्ग पर बैरमपुर गांव के ग्रामीण शुक्रवार सुबह उस समय सन्न रह गए। जब उन्होंने सड़क पर एक महिला का शव पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में बड़ी तादाद में आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। पेट्रोल पंप के निकट लगभग 38 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली से दरोगा शशिकान्त यादव व धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के गांव में शिनाख्त का प्रयास कराया गया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। महिला ने साड़ी, पायल व कड़ा आदि पहन रखा था। पुलिस के मुताबिक मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। उसके पेट के पास किसी वाहन के चढ़ने जैसा निशान मौजूद है। एहतियातन उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अकबरपुर कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि फिलहाल मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed