फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एनपीए वाले 401 किसानों का होगा लगभग 46 लाख का कर्ज माफ

एनपीए वाले 401 किसानों का होगा लगभग 46 लाख का कर्ज माफ

Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
एनपीए वाले 401 किसानों का होगा लगभग 46 लाख का कर्ज माफ
अंबेडकरनगर। जिले के नान पेमेंट अकाउंट अर्थात एनपीए से जुड़े 401 किसानों के लिए खुशखबरी है। ऋण मोचन योजना के तहत संबंधित किसानों का लगभग 68 लाख रुपये ऋण की माफी की जाएगी। इसके लिए शासन ने हरी झंडी भी दे दी है। शासन की मंजूरी के बाद संबंधित बैंकों ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले 37 हजार 212 किसानों का योजना के तहत 19 करोड़ 9 लाख रुपये का ऋण माफ किया जा चुका है।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऋण मोचन योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत किसानों का 1 लाख रुपये का ऋण माफ किए जाने का प्राविधान रखा गया। सरकार की इस पहल पर विभिन्न समस्याओं व कर्ज से जूझ रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। साथ ही उन्होंने राहत की सांस ली थी। सात चरणों में जिले के 37 हजार 212 किसानों का 19 करोड़ 9 लाख रुपये का ऋण माफ किया गया। 1 हजार 468 ऐसे किसान योजना के लाभ से वंचित रह गए जिनका खाता नान पेमेंट अकाउंट के तहत था। उन्हें उम्मीद थी कि शीघ्र ही उनका भी ऋण माफ कर दिया जाएगा। योजना का किसानों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए प्रशासन ने शासन को ऐसे किसानों की सूची उपलब्ध करा दी थी। इस बीच शासन ने नान पेमेंट अकाउंट के तहत 1468 किसानों के सापेक्ष 401 किसानों का 68 लाख रुपये का ऋण माफ करने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। शासन से मंजूरी के बाद संबंधित बैंकों ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनपीए के प्रथम चरण के 401 पात्रों की सूची संबंधित बैंकों को भेज दी गई है। शेष किसानों को भी शीघ्र ही योजना का लाभ मिल जाएगा। -विनोद कुमार, ऋण मोचन जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed