{"_id":"5ab3f6494f1c1b8f778b6eb1","slug":"15217436857407-2-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम शहरी आवास के 407 पात्रों को मिली प्रथम के रूप में 2 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम शहरी आवास के 407 पात्रों को मिली प्रथम के रूप में 2 करोड़ की धनराशि
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्रों के लिए खुशखबरी है। नगर निकायों ने भौतिक सत्यापन के बाद पात्रों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 407 लाभार्थियों के खाते में 50 हजार रुपये की दर से 2 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। जिले के पांचों नगर निकायों में कुल 4720 पात्रों का चयन इस आवास योजना के तहत चयन किया गया है। आवास निर्माण के लिए पात्रों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम किस्त का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को विशेष मॉडल के तहत निर्माण करने का निर्देश भी दे दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बेघर गरीबों को पक्का आवास देने की योजना है। पूर्व में पात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। जिले के नगर पालिका अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, नगर पंचायत इल्तिफातगंज व किछौछा से करीब 11 हजार 600 लोगों ने आवेदन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा नामित कोलकाता की एजेंसी ने पात्रता की जांच की। इसमें से 4 हजार 720 लोगों को पात्र पाया गया। अकबरपुर में 2 हजार 977, जलालपुर में 91, टांडा में 437, अशरफपुर किछौछा में 312 व इल्तिफातगंज में 903 लोगों का प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए चयन हुआ। पात्रता की जांच होने के बाद टीम ने पात्रों की सूची संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत को उपलब्ध करा दी। इसके बाद निकाय प्रशासन ने पात्रों के भवन निर्माण की भूमि का स्थलीय सत्यापन कर पात्रों से अनुबंध शपथ पत्र भी लेने का काम शुरू किया है। साथ ही पात्रों को बताया गया कि वह भवन का निर्माण शासन से उपलब्ध मॉडल के तहत ही कराएंगे। यदि इसका उल्लंघन किया गया तो अग्रिम किस्त रोकी जाएगी। पात्रों को अग्रिम किस्त का भुगतान तभी होगा, जब वह पिछली किस्त से कराए गए निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट सौंपेंगे।
स्थलीय सत्यापन व शासन को आवश्यक रिपोर्ट भेजने के साथ ही अब पात्रों को प्रथम किस्त के रूप में भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 4720 पात्रों में से अब तक 407 पात्रों को राशि का आवंटन किया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये का भुगतान हो रहा है। कुल 2 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। अकबरपुर नगर पालिका के 97 पात्रों ने अपने आवास का निर्माण भी शुरू कर दिया है, तो किछौछा में भी कई पात्रों ने कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
योजना का दिया जा रहा लाभ
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्रों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित 4720 पात्रों के सापेक्ष 1 अरब 18 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। प्रथम किस्त के रूप में 5 करोड़ की रकम मिली है। अब तक 407 पात्रों को 50 हजार रुपये की प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है। अन्य पात्रों को प्रथम किस्त की रकम देने के लिए प्रक्रिया चल रही है। -उमेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डूडा