{"_id":"5aaffe174f1c1bb7758b6507","slug":"152148353613221-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"221 की शराब दुकानों का हुआ लाटरी पद्धति से आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
221 की शराब दुकानों का हुआ लाटरी पद्धति से आवंटन
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के नोडल अधिकारी डा. हरिओम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई लाटरी पद्धति से 221 लोगों को देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर व माडल शॉप का आवंटन किया गया। देशी शराब की 7 दुकानों के लिए आवेदन न होने व एक दुकान का आवंटन निरस्त होने के चलते संबंधित दुकानों के लिए आगामी 21 से 23 मार्च तक आवेदन किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले की 156 देशी शराब की दुकान, 38 विदेशी मदिरा, 30 बीयर व 4 माडल शॉप के लिए ई टेंडर खुला था। देशी शराब की 156 दुकान के सापेक्ष 149 दुकानों के लिए 1565 आवेदन हुए। जांच के बाद 1063 आवेदन सही पाए गए, जबकि 512 आवेदन विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते निरस्त कर दिए गए। 7 दुकानों के लिए एक भी आवेदन नहीं हुए। विदेशी मदिरा की 38 दुकानों के लिए 780 आवेदन हुए। इसके सापेक्ष 542 आवेदन सही पाए गए, जबकि 238 आवेदन को आवश्यक कागजात न होने के चलते निरस्त कर दिया गया। बीयर की 30 दुकानों के लिए कुल 469 आवेदन हुए। इसके सापेक्ष 247 सही पाए गए, जबकि 222 निरस्त हो गए। 4 माडल शॉप के लिए 23 आवेदन हुए। इसके सापेक्ष 17 सही पाए गए, जबकि 6 विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते निरस्त हो गए। इस प्रकार कुल 221 दुकानों के लिए कुल 2 हजार 837 आवेदन हुए। इसके सापेक्ष 1859 आवेदन सही पाए गए, जबकि 976 आवश्यक प्रक्रिया न पूरी होने के चलते निरस्त हो गए।
सोमवार को 221 दुकानों के आवंटन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ई लाटरी पद्धति के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया गया। जिले के नोडल अधिकारी डा. हरिओम की मौजूदगी में ई लाटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो आवेदकों में उत्सुक्ता का माहौल दिखा। इस बीच तकनीकी कारणों से एक दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया। आबकारी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि देशी शराब की 8 दुकानों के लिए द्वितीय चरण में 21 मार्च से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा। 26 मार्च को द्वितीय चरण की लाटरी खुलेगी। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्र समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।