फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चूल्हे पर खाना बनाती झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

चूल्हे पर खाना बनाती झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर

Sat, 17 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाती झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर गांव निवासिनी महिला चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान, तो अकबरपुर थाना अंतर्गत अफजलपुर निवासी वृद्ध ढिबरी की आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला को ट्रॉमा सेंटर, तो वृद्ध को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासिनी रेखा (30) पत्नी संदीप शुक्रवार देर शाम उस समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। निकली चिन्गारी से कपड़े में लगी आग को जब तक परिवारीजन बुझाते, तब तक वह बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत अफजलपुर निवासी बेचूराम (65) आज्ञाराम शुक्रवार रात घर के भीतरी बरामदे में सो रहा था। मध्यरात्रि करीब निकट रखी ढिबरी उसके बिस्तर पर गिर पड़ी, जिससे बिस्तर में लगी आग की चपेट में वह आ गया। जब तक घरवाले आग बुझाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed