फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में रही 40 हजार की आबादी

आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में रही 40 हजार की आबादी

Fri, 09 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में रही 40 हजार की आबादी
अंबेडकरनगर। गर्मी का आगाज होने के साथ ही जिले में विद्युत व्यवस्था बेपटरी होना शुरू हो गई है। गुरुवार को साउथ वेस्ट फीडर से जुड़ी करीब 40 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रहने को विवश हुए। अकबरपुर विद्युत उपकेन्द्र के साउथ वेस्ट से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति लगभग 28 घंटे बाद मिल सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई घरों में इनर्वटर जवाब दे गए, तो कई जगहों पर पेयजल संबंधी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। शुक्रवार अपराह्न 3 बजे करीब आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर का साउथ वेस्ट फीडर बड़े फीडर में शामिल है। इस फीडर से करीब 40 हजार की आबादी को विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलता है। बताया जाता है कि गुरुवार अपराह्न 11 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने शुरुआत में तो रुटीन कटौती समझा, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ने लगी। अधिकारियों के फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रात करीब 9 बजे दो बार आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन वह भी कुछ सेकेंड के लिए। उपभोक्ताओं को उम्मीद जगी कि शायद रात में आपूर्ति आ जाए। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। पूरी रात आपूर्ति ठप ही रही। इससे लोगों को गर्मी के साथ साथ मच्छरों के प्रकोप से जूझना पड़ा। शुक्रवार दिन में भी मध्याह्न तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

परमदा, अरजानीपुर, शुकलहिया, बनगांव, डिहवा, कचना, सतरही, मरथुआ, सरैया, झलरिया, विनवानगर, जरियौना, बट्टूगढ़, हैदरजोत, बरवां, आनंदनगर, टीकमपारा, परासी, बेलाबाग, फत्तेपुर, रतनपुर सहित करीब तीन दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
28 घंटे तक बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उपभोक्ता अंकित मिश्र, महेन्द्र सिंह, मलखान सिंह व नरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि लापरवाही के चलते ही उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले ही आपूर्ति व्यवस्था उपभोक्ताओं को दगा देने लगी है। ऐसे में विभाग को समय रहते आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।


अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर में तकनीकी गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। -एके यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed