{"_id":"5a85c3e74f1c1b1d368ba7d2","slug":"151871608846-2-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 उपकेन्द्रों पर बाधित रहेगी 2 घंटे विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 उपकेन्द्रों पर बाधित रहेगी 2 घंटे विद्युत आपूर्ति
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोटवा महमदपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े छह विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई तीन दिन तक 2-2 घंटे के लिए बाधित होगी। कोटवा महमदपुर में कुछ तकनीकी कार्य किए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है। इससे करीब 70 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़े, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने सूचना जारी की है।
अधिशासी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि कोटवा महमदपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में कुछ तकनीकी कार्य होना है। इसके लिए तीन दिनों तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति उससे जुड़े 6 उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। संबंधित उपकेंद्र से अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र, बरवां बैरमपुर, मरैला, कटेहरी, भीटी व महरुआ विद्युत उपकेन्द्र को सप्लाई दी जाती है। 16, 17 व 18 फरवरी को यह कटौती निर्धारित समय पर की जाएगी। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सूचना जारी की जा रही है। कटौती के निर्धारित समय के बाद उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।