{"_id":"5a8472534f1c1bb1208b9371","slug":"151862966676-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 हजार परिवारों की जल्द पूरी होगी शौचालय की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार परिवारों की जल्द पूरी होगी शौचालय की उम्मीद
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 90 गांव के 6 हजार परिवारों के लिए खुशखबरी है। शौचालय का इंतजार कर रहे इन पात्रों के लिए शासन से स्वच्छ भारत मिशन के तहत 7 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जिले में पहुंच गई है। इसी वित्तीय वर्ष में इन शौचालयों के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है। शासन से धन मिलने के बाद विभाग ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने ग्राम पंचायत के चिह्नित पात्रों के शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराएं, जिससे लाभार्थियोें को संबंधित राशि का लाभ दिया जा सके।
जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जहां अब तक इस वित्तीय वर्ष में 24 हजार शौचालय का निर्माण कराया गया है, वहीं शासन ने अब 6 हजार अन्य पात्रों को भी शौचालय का लाभ देने की हरी झंडी दे दी है। इसी वित्तीय वर्ष में इन सभी पात्रों को शौचालय का लाभ मिल सके इसके लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि भी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को सौंप दी गई है। पूर्व चिह्नित पात्रों के घर जल्द ही शौचालय का निर्माण शुरू करने का निर्देश भी है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 9 विकास खंड के 10-10 राजस्व गांव को चिह्नित किया गया है। इन 90 गांवों में कुल 6 हजार शौचालय बनवाने का लक्ष्य रखा गया था। बीते दिनों ग्राम प्रधान की मदद से सचिवों को पात्रों का सत्यापन भी कराया था। इन शौचालयों के निर्माण के लिए शासन से 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से धन दिया गया है।
बताया कि लाभार्थी को स्वयं शौचालय का निर्माण कार्य कराना होगा। आधा कार्य पूर्ण होने पर लाभार्थी के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 6 हजार व शौचालय पूर्ण होने पर शेष द्वितीय किस्त की राशि 6 हजार रुपए लाभार्थी के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
डेढ़ माह में पूरा होगा कार्य
चयनित पात्रों को शौचालय का निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से निर्देशित किया जा चुका है। 31 मार्च तक सभी शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित भी कर दिया जाएगा। -मयाशंकर मिश्र, डीपीआरओ