फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भोजन करने के बाद बीमार हुए 30 बच्चे, सभी जिला अस्पताल रेफर

भोजन करने के बाद बीमार हुए 30 बच्चे, सभी जिला अस्पताल रेफर

Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
भोजन करने के बाद बीमार हुए 30 बच्चे, सभी जिला अस्पताल रेफर
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला में बीती रात्रि फूड पॉयजनिंग से 30 छात्राएं बीमार हो गईं। उन्हें पेट व सिरदर्द के साथ चक्कर आने लगा। कुछ ही देर बाद उसे उल्टी होने लगी। इससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी छात्राओं को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। प्रारंभ में हालत की गंभीरता को देखते हुए 6 बच्चियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सीएचसी पहुंचकर जायजा लेने के साथ ही सभी छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रथम दृष्टया फूड पॉयजनिंग का मामला बताया है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील अंतर्गत तेंदुआईकला में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन हो रहा है। यहां 397 छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार रात बच्चियों ने चावल, अरहर की दाल, रोटी व सेंवई खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद 15 छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनमें सिरदर्द, पेटदर्द व चक्कर के साथ साथ उल्टी होने लगी। विद्यालय अधीक्षिका सूर्यमुखी व प्रधानाचार्या ऊषा चौधरी ने आननफानन सभी को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद तबीयत में सुुधार होने पर 14 छात्राओं को वापस विद्यालय भेज दिया गया, जबकि तबीयत में सुधार न होने पर कक्षा 7 की छात्रा इरम फातिमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह एक बार फिर से अचानक छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। सूचना सीएचसी जहांगीरगज दी गई तो डॉ. दीपक मौर्य, डॉ. चंद्रभान यादव, डॉ. निर्मला वर्मा, फार्मासिस्ट सतीश मिश्र की टीम विद्यालय पहुंची और छात्राओं का इलाज प्रारंभ किया। इलाज के बावजूद तबीयत में सुधार नहीं हुुआ तो 29 छात्राओं को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। इसमें पांच को प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। एसडीएम राजमुनि यादव राजेसुल्तानपुर पुलिस के साथ पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर विद्यालय पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद डीएम अखिलेश सिंह ने सीएचसी पहुंचकर बीमार छात्राओं का हालचाल जाना। साथ ही सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज के साथ जांच का निर्देश दिया। इस पर सभी छात्राओं को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


फूड पॉयजनिंग से छात्राएं हुईं बीमार
भोजन करने के बाद ही सभी छात्राओं को पेटदर्द, सिरदर्द व चक्कर के साथ उल्टी हुई। सभी में एक ही लक्षण पाए गए। ऐसे में प्रथम दृष्टया फूड पॉयजनिंग के चलते छात्राओं के बीमार होने का मामला लग रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। -डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये छात्राएं हुईं बीमार
आरती, स्नेहा, अंतिमा, मिथिलेश, ज्योति, अंजू, अर्चना, अनुपम, महिमा, इरम फातिमा, मिथिलेश, शिल्पा, मुस्कान, सीमा, ज्योति-2, रीता, अंकिता, स्नेहा-2, महिमा-2, खुशी, स्नेता-3, रोशनी, अनुपम-2, एरफा फातिमा, संध्या, रागिनी, अंजली, अंशिका व रुखसार बीमार हुए। इसमें रविवार रात इरम फातिमा, जबकि सोमवार सुबह सीमा, ज्योति-2, स्नेहा-2, महिमा-2 व रुखसार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीएम के निर्देश के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वजह से बना हल्का भोजन
विद्यालय के मीनू के अनुसार रविवार रात चावल, पनीर मटर, पापड़, पूड़ी व खीर बनना था। छात्राओं के अनुसार रोटी, अरहर की दाल, चावल, आलू गोभी की सब्जी व सेवंई बनी थी। विद्यालय अधीक्षिका सूर्यमुखी ने बताया कि शनिवार देर शाम कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए मटर पनीर व खीर नहीं बनवाया गया। उसके स्थान पर हल्का भोजन छात्राओं को दिया गया।


दो दिन से अवकाश पर हैं वार्डेन
छात्राओं की देखभाल के लिए वार्डेन के तौर पर तारती देवी की तैनाती है। बीते दो दिनों से वह अवकाश पर चल रही हैं। ऐसे में छात्राओं की समुचित देखभाल करने वाला कोई नहीं था। अभिभावकों का कहना था कि शनिवार को भी कुछ छात्राओं की तबीयत खराब हुई थी। इसे देखते हुए वार्डेन की छुट्टी रद्द करनी चाहिए थी। ऐसा नहीं किया गया।

विधायक ने कहा-दोषियों पर होगी कार्रवाई
छात्राओं के बीमार होने की जानकारी होने पर आलापुर विधायक अनीता कमल ने सोमवार को पहले सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचकर बच्चियों का हालचाल जाना। इसके बाद विद्यालय पहुंचकर जायजा लिया। विद्यालय में चारों तरफ गंदगी का अंबार होने पर वह भड़क उठीं। पेयजल के लिए टंकी के इर्दगिर्द भी गंदगी पाई। विद्यालय प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि गंदगी के चलते ही छात्राएं बीमार हुई हैं। शौचालय गंदा होने पर विधायक ने फटकार लगाते हुए कहा कि दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती छात्रा अंजू ने कहा कि रविवार रात्रि विद्यालय अधीक्षिका ने उसकी पिटाई की थी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर विधायक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जांच के लिए लिया नमूूना
जिलाधिकारी के निर्देश मुख्य खाद्य निरीक्षण विनोद पांडेय टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पकी दाल, पका चावल, चोखा व कच्चा चावल तथा कच्चे आटे का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सोमवार दोपहर जो भोजन बना था, उसका नमूना लिया गया है। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।



जांच रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई
मुख्य खाद्य निरीक्षक को भोजन का नमूना लेने व सीएमओ को जांच का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed