{"_id":"5a77361f4f1c1bf17b8b581a","slug":"15177622891071-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रिकार्डतोड़ हुई धान की खरीद, अब तक 71 प्रतिशत से हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रिकार्डतोड़ हुई धान की खरीद, अब तक 71 प्रतिशत से हुई खरीद
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में इस बार जिले में रिकॉर्ड धान खरीद होने से किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। 3 फरवरी तक 71 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। 10 हजार से अधिक किसानों को अब तक धान बिक्री का मौका मिला है। भारतीय खाद्य निगम ने लक्ष्य के सापेक्ष 18.43 एमटी अधिक धान की खरीदकर अन्य एजेंसियों से काफी आगे रहा। अब जबकि 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है। ऐसे में 80 प्रतिशत से अधिक धान की खरीद होने की संभावना है। विगत वर्ष अब तक ढाई हजार से अधिक किसानों का मात्र 17 प्रतिशत धान की ही खरीद हुई थी।
गौरतलब है कि गत 1 नवंबर से जिले में धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ था। किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 8 एजेंसियों के 85 केंद्र स्थापित किए गए। शुरुआत में धान की खरीद की गति काफी धीमी रही। शासन के सख्त निर्देश के बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए, तो धान की खरीद ने गति पकड़ ली। इसी का नतीजा रहा कि जिले में धान की खरीद मामले में जिले में सभी रिकॉर्ड धराशाई हो गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 3 फरवरी तक 71.12 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। 10 हजार 891 किसान अपनी उपज की बिक्री कर चुके हैं। अभी 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि निर्धारित समय सीमा तक लगभग 80 प्रतिशत धान की खरीद हो सकती है।
कहां कितनी हुई खरीद
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले को मिले 1 लाख 37 हजार 600 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 10 हजार 891 किसानों का 97 हजार 859 मीट्रिक टन की खरीद 3 फरवरी तक हुई। इसमें खाद्य विभाग के 6 केंद्रों पर 27 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 2 हजार 620 किसानों का 22 हजार 237 एमटी, 11 पंजीकृत समितियों पर 18 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 1741 किसानों का 17 हजार 552 एमटी, पीसीएफ के 33 केंद्रों पर 30 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 2 हजार 419 किसानों का 15 हजार 132 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के 3 केंद्रों पर 9 हजार एमटी के सापेक्ष 558 किसानों का 4 हजार 850 एमटी, यूपीपीसीयू के 5 केंद्रों पर 5 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 443 किसानों का 2 हजार 608 मीट्रिक टन, प्राइवेट प्लेयर के 25 केंद्रों पर 45 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 2 हजार 534 किसानों का 31 हजार 215 एमटी व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्रों पर 36 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 576 किसानों का 42 हजार 63 मीट्रिक टन की खरीद हुई। इस प्रकार भारतीय खाद्य निगम ने लक्ष्य के सापेक्ष 18.43 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद की। विगत वर्ष धान की खरीद का लक्ष्य 2 लाख 32 हजार 700 मीट्रिक टन था। इसके सापेक्ष ढाई हजार से अधिक किसानों का 3 फरवरी तक 4 हजार 868 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी, जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 17.56 प्रतिशत था।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत होगी खरीद
अब तक 71 प्रतिशत से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। 28 फरवरी तक खरीद का कार्य चलना है। सभी एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय सीमा तक शतप्रतिशत धान खरीद का कार्य किया जाए। इसे लेकर प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है। -अंशूमाली शंकर, खाद्य एवं विपणन अधिकारी