{"_id":"5a5b8d564f1c1b92268b45d8","slug":"15159495817-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा रेफर
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा वृद्ध स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर कपड़ा प्रेस करने के दौरान एक महिला भी करंट से झुलस गई।
परिवारीजनों के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी गिरधारी (63) पुत्र शंभूदयाल शनिवार देर शाम नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह घर से कुछ आगे बढ़ा, तो विद्युत खंभे के स्टे वायर से उसका हाथ छू गया। इस बीच वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर घरवालों के साथ-साथ इर्दगिर्द के लोग भी मौके पर पहुंचे। उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी रिंकी (30) पत्नी जगदीश रविवार सुबह कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट से झुलस गई। बताया जाता है कि प्रेस करने के दौरान उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।