फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घने कोहरे की चपेट में आया समूचा जिला, जनजीवन प्रभावित

घने कोहरे की चपेट में आया समूचा जिला, जनजीवन प्रभावित

Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे की चपेट में आया समूचा जिला, जनजीवन प्रभावित
मौसम ने बदली करवट, कोहरे के आगोश में रहा जिला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। मौसम के करवट बदलने के चलते मंगलवार को जिला घने कोहरे के आगोश में रहा। सुबह नौ-दस बजे तक घना कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हुई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे से तापमान में गिरावट से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन अधिक तपिश नहीं होने से उसका लाभ लोगों को नहीं मिल सका। शाम होते-होते एक बार फिर से घना कोहरा छा गया। जिले में मंगलवार सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान घने कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह आठ-नौ बजे तक घना कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन


घने कोहरे नेे वाहनों की स्पीड काफी धीमी कर दी। इस दौरान छोटे बच्चे कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल गए। कोहरे से बढ़ी ठंड से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवा के चलते ठंड तेजी से बढ़ी। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने के बावजूद अभी तक जिले में अलाव जलाने का कोई इंतजाम प्रशासन नहीं कर पाया है। ठंड से बचने के लिए कई जगहों पर लोगों ने अपने से अलाव का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के चलते सुबह-शाम चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। दिसंबर माह में पहली बार छाए घने कोहरे के चलते विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। निजी विद्यालयों के बच्चे घने कोहरे के बीच पढ़ने पहुंचे लेकिन परिषदीय विद्यालयों में हाजिरी काफी कम रही।

गर्म कपड़ा व्यवसायी गदगद
कोहरे व सर्द हवा चलने से बढ़ी ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की बिक्री में वृद्धि हुई। अभी तक हल्की ठंड होने से गर्म कपड़ों का व्यवसाय गति नहीं पकड़ रहा था। इससे दुकानदार अपने व्यवसाय को लेकर निराश थे। हालांकि मंगलवार को मौसम में आए बदलाव से उन्हें कुछ उम्मीद बनी है। शहजादपुर के कपड़ा व्यवसायी गोलू अग्रहरि के मुताबिक मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों का नया स्टॉक नहीं उठाया था। मंगलवार के मौसम को देखते हुए अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद दिख रही है।

शहर में बनाए गए दो रैन बसेरे
ठंड में रात के समय फुटपाथ पर रहने वालों की दिक्कत को देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद की तरफ से एक दिन पहले शहर के दो स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। उनमें बिछाने का भी इंतजाम किया गया। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज के सामने व रेलवे क्रासिंग के निकट स्थापित रैन बसेरे का मंगलवार को नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों को रैन बसेरे का सही संचालन करने का निर्देश दिया।


कोहरे से किसानों की बढ़ी चिंता
तापमान गिरने से गेहूं काश्तकार तो गदगद हैं लेकिन कोहरे ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल घने कोहरे से फसल को पाला मारने की आशंका बढ़ जाती है। बूढ़नपुर गांव के महेश शर्मा व उमापति वर्मा के मुताबिक जिस प्रकार से लगातार तेज धूप हो रही थी, उससे गेहूं की फसल के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया था। मंगलवार से तापमान में आई गिरावट फसल के लिए लाभप्रद है, लेकिन घना कोहरा चिंताजनक है। आगे भी घना कोहरा रहता है तो प्रतिकूल प्रभाव फसल पर पड़ सकता है। भीटी के देवीबख्श सिंह व राजितराम के मुताबिक मौसम में बदलाव ने राहत दिलाई है। घने कोहरे से फसल को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed