फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिले में दूरसंचार नेटवर्क ठप, बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ कामकाज

जिले में दूरसंचार नेटवर्क ठप, बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ कामकाज

Mon, 11 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
जिले में दूरसंचार नेटवर्क ठप, बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ कामकाज
बैंकों व रजिस्ट्री दफ्तरों में ठप रहा काम
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से सोमवार को जिले की टेलीफोन व इंटरनेट सेवा ठप रही। इसका सबसे ज्यादा असर बैंकों शाखाओं के साथ रजिस्ट्री विभाग पर पड़ा जहां इंटरनेट सेवा के बिना पूरे दिन काम बंद रहा। बैंकों में रुपये निकालने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। भू संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पाने से भी कई लोग निराश लौटे।

जनपद की बैकों में करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके साथ ही एक लाख टेलीफोन ग्राहक भी हलकान रहे। कई सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा सोमवार सुबह ही ठप हो गई। इसकी वजह लखनऊ में आई तकनीकी गड़बड़ी बताई गई। इसका बड़ा असर ऑनलाइन व इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कार्यों पर पड़ा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत बैंकों में हुई जहां कैश निकासी व जमा करने का कार्य ठप रहा। इसके चलते कई बैंक शाखाओं में दोपहर तक ग्राहकों की लाइन लग गई। जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रुपये निकालने व जमा करने पहुंचे लोगों ने कुछ देर तक बैंकों की व्यवस्था दुरुस्त होने का इंतजार किया, लेकिन काफी देर तक काम नहीं हो पाने की स्थिति में निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के अलावा एसबीआई कृषि, बैंक आफ बड़ौदा, इण्डियन बैंक की शाखाओं में बड़े पैमाने पर काम प्रभावित हुआ। विभिन्न राजकीय कार्य के लिए चालान जमा करने पहुंचे लोग एसबीआई मुख्य शाखा से निराश लौटे। बैंकों के अलावा तहसीलों के रजिस्ट्री कार्यालय का भी काम प्रभावित रहा। रजिस्ट्री आनलाइन होने के चलते अकबरपुर व अन्य तहसीलों में सोमवार को भूसंपत्तियों की रजिस्ट्री कराने पहुंचे तमाम लोग परेशान होकर लौट गए।

बैंकों और रजिस्ट्री दफ्तर में काम नहीं होने से करीब करीब 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। एलडीएम अरुण कुमार सिंह के मुताबिक बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ। रेलवे स्टेशन स्थित कम्प्यूट्रीकृत आरक्षण कार्य भी इंटरनेट सेवा के चलते प्रभावित रहा। टिकट आरक्षण नहीं हो सका।

अकबरपुर नगर के विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में भी काम पर असर दिखाई दिया। ऑनलाइन होने वाले जरूरी कार्यों के लिए कई जगह दूसरे नेटवर्क की व्यवस्था की गई। जनपद में बीएसएनएल के करीब एक लाख टेलीफोन ग्राहक भी सेवा बंद रहने से परेशान हुए।


‘वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे बैंक’
एसबीआई अकबरपुर शाखा में मिलीं कुर्की बाजार की सरिता यादव का कहना था कि खाते से रुपये निकालने पहुंचीं तो पता चला सिस्टम काम नहीं कर रहा है। सिस्टम चालू होने के लंबे इंतजार के बाद निराश लौटना पड़ रहा है। पंजूपुर निवासी रामसागर ने कहा कि ऐसे में बैंक प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। बैंक आफ बड़ौदा अकबरपुर शाखा पहुंचे अरिया के राधाकृष्ण का कहना है कि घर में वैवाहिक आयोजन के लिए पैसों की जरूरत है। बैंक पहुंचने पर पता चला कि सर्वर फेल है। काफी दिक्कत हो रही है। बैंक आफ बड़ौदा पहुंचे दोस्तपुर के हसमत हुसैन के मुताबिक एक घंटा इंतजार करने के बाद बताया गया कि नेटवर्क फे ल है। धननिकासी नहीं हो सकती। कहा कि बैंक प्रबंधन को उपभोक्ताओं की दिक्कतों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed