फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्टे वायर में उतरे करंट से महिला झुलसी, ट्रॉमा रेफर

स्टे वायर में उतरे करंट से महिला झुलसी, ट्रॉमा रेफर

Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
स्टे वायर में उतरे करंट से महिला झुलसी, ट्रॉमा रेफर
स्टे वायर व हैंडपंप में उतरे करंट से दो महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा हैंडपंप में उतरा करंट लगने से एक अन्य महिला झुलसी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर एक महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

अकबरपुर थानान्तर्गत मिर्जापुर निवासी ऊषा देवी (55) पत्नी मंशाराम रविवार भोर में खेत की रही थी। घर से कुछ आगे रास्ते में लगे बिजलीव के खंभे के स्टे वायर से उसका हाथ छू गया। उस समय वायर में करंट उतर गया, जिससे ऊषा उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


गुहार पर दौड़े आसपास के लोगों ने उसे वायर से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ऊषा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उधर आलापुर थानान्तर्गत रामनगर निवासी संगीता (22) पत्नी राहुल रविवार सुबह हैंडपंप से पानी निकालते समय करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक हैंडपंप से बंधे टुल्लू पंप का तार कटा था। इससे वह हैंडपंप से छू गया और करंट उतर गया। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी ऊषा को परिवरीजनों ने सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed