{"_id":"5a2d654d4f1c1bb34a8b54cb","slug":"15129246302-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ंत के बाद धू धूकर जल उठे ट्रेलर व टैंकर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ंत के बाद धू धूकर जल उठे ट्रेलर व टैंकर, एक की मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिड़ंत के बाद जले ट्रेलर व टैंकर, एक क्लीनर की मौत
जलालपुर। छत्तीसगढ़ से टांडा जा रहे एक ट्रेलर और टैंकर की शनिवार रात मालीपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर तिराहे के निकट आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद ट्रेलर और टैंकर में आग लग गई। वाहनों के जलने की सूचना पर मालीपुर पुलिस ने दमकल वाहन बुलाए। करीब चार घंटे बाद जब आग पर काबू पाया जा सका।
इसके बाद पता चला कि ट्रेलर में क्लीनर की जलकर मौत हो गई। उसका कंकाल मिला। दोनों वाहनों में सवार चालक व अन्य लोग बच गए। आधी रात को हुए हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तड़के तक आवागमन बाधित रहा।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई से लोहे के एंगल लेकर एक ट्रेलर शनिवार रात एनटीपीसी, टांडा जा रहा था। मालीपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर तिराहे के निकट रात करीब नौ बजे जौनपुर की तरफ जा रहे एक टैंकर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर में आग लग गई।
विज्ञापन
इसके साथ टैंकर का अगला हिस्सा भी जलने लगे। यह हालात देख वाहनों के चालक व अन्य लोग जान बचाकर भाग निकले। इस सूचना पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने तत्काल उस मार्ग का यातायात रोका। वाहनों में लगी आग बुझाने के लिए जलालपुर, अकबरपुर के अलावा एनटीपीसी से दमकल टीम को बुलाया। कुछ ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने जलालपुर में सुरहुरपुर जाने वाले मार्ग, जौनपुर जिले के बेलवाई और मालीपुर चौराहे से सुरहुरपुर की तरफ वाहनों का आवागमन रोक दिया। मौके पर सीओ छदामीलाल के साथ सम्मनपुर, जलालपुर, जैतपुर व बेवाना थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच पहुंची दमकल टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं।
इसके बाद पुलिस ने वाहनों की छानबीन की तो ट्रेलर से एक जला हुआ व्यक्ति मिला। उसके सिर का ही हिस्सा ही जलने से कुछ बचा था। उसकी पहचान ट्रेलर के क्लीनर दुर्ग भिलाई, छत्तीसगढ़ निवासी सुनील कुमार (30) वर्ष के तौर पर हुई। पुलिस ने जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सात घंटे ठप रहा मुख्य मार्ग
इस हादसे के बाद अकबरपुर-जौनपुर मुख्य मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन ठप रहा। रात नौ बजे हुए हादसे के बाद आग को काबू करने में चार घंटे लग गए। इसके बाद जांच व अन्य कार्रवाई के चलते भोर में चार बजे आवागमन के लिए रास्ता खोला गया।
...तो होता बड़ा हादसा
वाहनों की भिड़ंत के बाद पुलिस-प्रशासन की कोशिश टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ को आग से बचाने की थी। दरअसल पहले ट्रेलर में आग लगी, जिसके बाद टैंकर का अगला हिस्सा जलने लगा। मौके पर पहुंची फायर टीम ने यह कोशिश की कि टैंकर के भीतर आग न पहुंचने पाए। पुलिस व दमकल कर्मियों का उक्त प्रयास सफल भी रहा।
बाल-बाल बचे पांच लोग लोग
हादसे के बाद टैंकर चालक विजय बहादुर निवासी फैजाबाद, क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित निकलने में सफल रहे। ट्रेलर का मालिक व चालक रामनाथ प्रजापति निवासी दुर्ग भिलाई, छत्तीसगढ़ भी सुरक्षित निकल गया। ट्रेलर मालिक सुबह मालीपुर थाने पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।