फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तीन अन्य ट्रेन घंटों विलंब से

दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तीन अन्य ट्रेन घंटों विलंब से

Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, तीन अन्य ट्रेन घंटों विलंब से
दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त, कई अन्य घंटों लेट
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने व तीन अन्य के तीन से 15 घंटे तक विलंब से पहुंचने के चलते शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां 35 यात्रियों को आरक्षित टिकट कैंसिल कराना पड़ा, वहीं निरस्त हुई ट्रेनों से यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों को दूसरी ट्रेन या फिर बस का सहारा लेना पड़ा।

गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को एक साथ सात ट्रेनें निरस्त हुई थीं। शुक्रवार को उम्मीद थी कि शायद निरस्त होने का सिलसिला थम जाए। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंचने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस व रात 9 बजकर 6 मिनट पर पहुंचने वाली सरयू यमुना अप एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन


दोनों ट्रेन के 35 यात्रियों को आरक्षित टिकट कैंसिल कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9 बजकर 48 मिनट से 15 घंटा, किसान डाउन निर्धारित समय 4 बजकर 30 मिनट से साढ़े तीन घंटा, व मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 31 मिनट से छह घंटा विलंब से पहुंचने की सूचना यात्रियों को दी गई। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब होने की जानकारी यात्रियों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर की गड़बड़ी से टिकट आरक्षण ठप
शुक्रवार को एक बार फिर से सर्वर में गड़बड़ी आ गई। इससे लगभग पूरे दिन टिकट आरक्षण का कार्य ठप रहा। दिल्ली के लिए आरक्षण कराने पहुंचे अकबरपुर के संदीप व जलालपुर के इश्तियाक व हनीफ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वर में गड़बड़ी नई नहीं है। विगत डेढ़ माह से यह गड़बड़ी चल रही है। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर में गड़बड़ी होने से आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed