{"_id":"5a2834134f1c1b156b8baa4c","slug":"15125843438-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। बाजार से घर पैदल ही जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत बरधाभिउरा गांव निवासी मतीराम 30 पुत्र रामसंवार मंगलवार रात्रि लगभग साढ़े दस बजे किसी कार्य से चनहा बाजार गया हुआ था। वहां से वह पैदल ही गांव वापस जा रहा था। इसी बीच गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इर्दगिर्द मौजूद लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ था। सांस चलने की उम्मीद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।