{"_id":"5a28340c4f1c1bd0408bb22b","slug":"1512584336116-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बेंचने के बाद भुगतान के लिए 6 माह से भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं बेंचने के बाद भुगतान के लिए 6 माह से भटक रहे किसान
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के भुगतान के लिए 6 माह से भटक रहे किसान
टांडा। गेहूं क्रय केंद्रों को बंद हुए 6 माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन आज भी किसान अपने गेहूं का मूल्य पाने के लिए भटक रहे हैं।
समाधान दिवस में किसान फरियाद लेकर पहुंचे, तो सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश के साथ अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया है। टांडा विकास खंड क्षेत्र के किसानों ने मई 2017 में गेहूं साधन सहकारी समिति को बेचा था।
मामला टांडा विकास खंड क्षेत्र में स्थापित साधन सहकारी समिति औरंगाबाद का है। इस सहकारी समिति पर पास के ही गांव कटारिया के किसानों ने अपना गेहूं बेचा था।
6 माह बीते जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया जा सका। समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे किसान सभाजीत वर्मा व रामकरण ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि साधन सहकारी समिति की तरफ से उन्हें पिछले 6 माह से झूठा आश्वासन देकर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
सहकारी समिति की तरफ से यह कहा जा रहा है कि जिस खाते से भुगतान किया जाना था, उसे विभाग ने सील कर दिया है। इसलिए अब तक भुगतान नहीं किया जा सका। मुख्य विकास अधिकारी ओपी आर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही किसानों के गेहूं का बकाया भुगतान का भी निर्देश दिया है।
किसान सभाजीत वर्मा ने बताया कि साधन सहकारी समिति औरंगाबाद से दर्जनों किसान पीड़ित हैं। इस समिति से लगभग 6 ट्रक गेहूं यहां के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गायब कर दिया गया है। इसकी वजह से किसानों को भुगतान नहीं किया जा सका है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही उनका भुगतान नहीं किया गया, तो वह प्रदर्शन करने को विवश होंगे।