{"_id":"5a2582ed4f1c1b0d698bfe3f","slug":"151240791910-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर ठप रहे बीएसएनएल से जुडे़ लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर ठप रहे बीएसएनएल से जुडे़ लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के फोन
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के एक लाख ग्राहक दिन रहे परेशान
अंबेडकरनगर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की फोन सेवाएं सोमवार को पूरे दिन ठप रहीं। इससे करीब एक लाख उपभोक्ता परेशान हुए। मोबाइल फोन के साथ लैंडलाइन फोन भी काम नहीं कर रहे थे। इसका असर कारोबार व अन्य कामों पर भी पड़ा। इसका कारण तकनीकी गड़बड़ी बताई गई। गनीमत रही कि उक्त गड़बड़ी से ब्राडबैंड सेवा नहीं बैठी जिसके चलते बैंक व रेल आरक्षण कार्य पर असर नही पड़ा।
जनपद में बीएसएनएल की सेवाओं को लेकर ग्राहक आए दिन परेशान हो रहे हैं। कभी ब्राडबैंड तो कभी मोबाइल सेवा ठप हो जाती है। ऐसी ही सोमवार को भी सामने आई। सुबह आठ बजे से बीएसएनएल की फोन सवाएं अचानक ठप हो गईं। ग्राहकों ने कुछ देर तक तो नेटवर्क गायब होने पर ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक नेटवर्क नहीं मिलने पर परेशान हुए। दूर संचार कार्यालय फोन करने का प्रयास भी बेकार गया।
दस बजने तक पता चला कि नगर भर में फोन सेवा ठप है। जिन उपभोक्ताओं के पास कंपनियों के फोन थे उनका काम तो चल गया, लेकिन सिर्फ बीएसएनएल फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को जरूरी काम से कहीं बात करने के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर होने तक यही स्थिति बनी रही। इस पर तमाम लोग बस स्टेशन क्षेत्र स्थित बीएसएनएल दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सेवाएं बाधित हैं। दोपहर बाद तक स्थिति सुधर जाएगी। यह बात अलग थी कि कोई सुधार नही हुआ। चार बजे के करीब नेटवर्क में कुछ सुधार देखा गया लेकिन बात करना मुश्किल हो रहा था। शाम पांच बजे के बाद नेटवर्क दुरुस्त हुआ।
बैंकिंग व रेल आरक्षण कार्य नहीं हुए प्रभावित
गनीमत रही कि बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाओं पर असर नहीं पड़ा। अगर इस दौरान ब्राडबैंड सेवा भी प्रभावित होती तो लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी होती क्योंकि उससे रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण कार्य और बैंकों की सेवाएं ठप हो जातीं। मगर इन सेवाओं पर असर नहीं पड़ा।