{"_id":"5a2582e54f1c1b97678bfaa8","slug":"15124079118-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर नगर में सोमवार दिन भर रेंगती रही यातायात सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर नगर में सोमवार दिन भर रेंगती रही यातायात सेवा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर में जाम ने किया दिन भर परेशान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। सोमवार को भी पूरे नगर में लोगों को दिन भर जाम से जूझना पड़ा। वाहन चालक घंटों जाम के चलते परेशान हुए। दोपहर बाद स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बावजूद पुलिस न तो सड़क से अतिक्रमण हटवाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई कर ही और न ही दूसरे व्यवस्था को लेकर गंभीर है। चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरु होने के बाद से यह संकट और बढ़ गया है।
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। इसके समाधान को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को भी नगर के लोग जाम के चलते परेशान हुए। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, टांडा मार्ग, शहजादपुर क्षेत्र, पहितीपुर व दोस्तपुर रोड तक जाम के चलते वाहनों का जमावड़ा रहा। पूरे दिन नगर में गाड़ियां रेंगती रहीं। जाम से परेशान डॉ. राहुल मिश्र व पंकज वर्मा का कहना है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस को कुछ कठोर कदम उठाने होंगे।
वैकल्पिक मार्गों को व्यवस्थित करने के साथ शहजादपुर क्षेत्र में भार वाहनों के आने पर दिन में रोक लगानी चाहिए। नगर में सड़क के किनारे अतिक्रमण, व्यावसायिक वाहनों के मनमाने संचालन आदि के चलते जाम की प्रमुख वजह बताई जा रही है। तमसा मार्ग स्थित कई विद्यालयों की एक साथ छुट्टी होने से दोपहर के समय आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
शहजादपुर क्षेत्र में दिन में वाहनों से सामान उतारने व चढ़ाने के चलते आवागमन बाधित होता है। पुराने तहसील तिराहे के निकट टांडा व फैजाबाद रोड पर मनमाने तरीके से लगने वाले टैक्सी स्टैंड भी जाम की बड़ी समस्या हैं। चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र शुरु होने के बाद से यह समस्या ज्यादा ही बढ़ गई है।
ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अन्य वाहन आवागमन को प्रभावित कर रहे हैं। इसका खामियाजा अकबरपुर नगर के लोगों के साथ जिला मुख्यालय से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी भुगतना पड़ रहा है। उधर एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।