{"_id":"5a15bef14f1c1b72548becab","slug":"151137469112-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हो पाया क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हो पाया क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हो पायी क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा द्वारा जिले में स्थापित 34 गन्ना क्रय केंद्रों पर बुधवार को गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। एक भी किसान गन्ना लेकर निकटवर्ती केंद्र पर नहीं पहुंचा। गुरुवार से चीनी मिल गेट पर तौल शुरू होने के बाद खरीद के कार्य में तेजी आने की संभावना है।
गौरतलब है कि 23 नवंबर से अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए एक दिन पहले ही गन्ना खरीद का कार्य जिले में शुरू हो गया। किसानों को गन्ना बिक्री में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 34 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए।
बताते चलें कि अकबरपुर चीनी मिल को इस बार 85 लाख कुंतल का लक्ष्य दिया गया है, जबकि विगत वर्ष यह लक्ष्य 68 लाख कुंतल था। इस प्रकार इस बार 17 लाख कुंतल लक्ष्य अधिक दिया गया है। इस बीच 22 नवंबर से गन्ना खरीद का कार्य प्रारंभ होना था।
विज्ञापन
चीनी मिल प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर लिए जाने का दावा किया था, लेकिन बुधवार को पहले दिन सभी क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। एक भी किसान गन्ना बिक्री के लिए संबंधित क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा। गन्ना उपप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को किसी भी केंद्र पर गन्ना नहीं खरीद नहीं हुई। गुरुवार से पेराई का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।