{"_id":"5a15beee4f1c1b686a8b4f8d","slug":"151137468816-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कराया निरीक्षण, बंद मिला धान क्रय केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कराया निरीक्षण, बंद मिला धान क्रय केन्द्र
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने कराया निरीक्षण, बंद मिला धान क्रय केंद्र
अंबेडकरनगर। धान खरीद में केद्रों पर मनमानी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जलालपुर विधायक रितेश पांडेय ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों की जांच कार्यकर्ताओं की टीम से कराई। इसमें कई गड़बड़ी सामने आयी। एक केंद्र तो बंद मिला।
विधायक ने इस पर डीएम को पत्र लिखकर अविलंब सभी क्रय केद्रों को चालू कराए जाने व लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। विधायक रितेश पांडेय ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की एक टीम गठित की, और उसे विभिन्न क्रय केद्रों का जायजा लेने के लिए भेजा।
टीम नेवादा क्रय केंद्र पहुंची तो वहां सेंटर बंद मिला। वहां कोई कर्मचारी ही नहीं था। बेरमा, सेमरा व पक्खनपुर क्रय केंद्र पर मामूली खरीद पाई गई। अहिरौली क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी उमेश सिंह सोता हुआ मिला। यहां धान की खरीद नहीं पाई गई। टीम ने कई अन्य क्रय केंद्रों का जायजा लिया तो वहां किसानों ने बताया कि उन्हें खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जांच के बाद टीम ने वापस लौटकर विधायक रितेश पांडेय को अपनी रिपोर्ट सौंपी। विधायक ने इसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से फोन पर बात की। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में धान क्रय केन्द्रों की स्थिति पर चिंता जताई और सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बाद में उन्होंने क्रय केंद्रवार गड़बड़ियों की सूची लिखित तौर पर डीएम को भेजी।