फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राजबब्बर ने अकबरपुर में किया रोड शो

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राजबब्बर ने अकबरपुर में किया रोड शो

Sat, 18 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राजबब्बर ने अकबरपुर में किया रोड शो
राजबब्बर ने रोड शो कर मांगा समर्थन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडेय के पक्ष में रोड शो किया।

बाद में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा पहुंचकर अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


राजबब्बर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 4 लाख से अधिक लोग की नौकरी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों व कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। महंगाई चरम पर है। आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

अकबरपुर नगर पालिका की सीमा पवित्र शिवबाबा के निकट राजबब्बर का जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, वरिष्ठ नेता कृष्णकुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से खुले वाहन पर प्रत्याशी रंजना पांडेय व राजबब्बर का रोड शुरू हुआ।

वाहनों के लंबे काफिले व भारी हुजूम के बीच काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शहजदापुर चौक पहुंचा। यहां राजबब्बर ने डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


यहां से रोड शो आगे बढ़ा, तो पूर्वी नाका शहजादपुर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. गणेश कृष्ण जेतली की प्रतिमा पर राजबब्बर ने माल्यार्पण किया। रोड शो ओवर ब्रिज होते हुए पटेलनगर तिराहा पहुंचा। यहां राजबब्बर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed