{"_id":"5a0f31d74f1c1b68678bc6c8","slug":"15109453464-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट पर मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू घाट पर मिला युवक का शव, सनसनी
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू घाट पर मिला युवक का शव
टांडा। अलीगंज थाना अंतर्गत रायपुर घाट पर गुरुवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालू खनन में लगे डंपर या फिर ट्रक ने उसे कुचल दिया। गुरुवार रात कुछ लोग अलीगंज थाना अंतर्गत रायपुर सरयू घाट की तरफ गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी होने पर अलीगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन में उसकी पहचान दीपक सिंह (28) पुत्र जयगोपाल सिंह निवासी पिपरा गौतम थाना नगर जनपद बस्ती के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार दीपक रायपुर बालू घाट पर लोडेड वाहनों को परची देने का काम करता था। एसओ राहुल कुमार ने बताया कि डंपर या फिर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खनन का ठेका वैधरूप से मिला हुआ है।