फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भाजपा सरकार में लगी है अघोषित इमेरजेंसी

भाजपा सरकार में लगी है अघोषित इमेरजेंसी

Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में लगी है अघोषित इमेरजेंसी
भाजपा सरकार में लगी अघोषित इमरजंसी : सपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

टांडा। भाजपा सरकार में अघोषित इमरजंसी लगी हुई है। किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी सभी वर्ग के लोग त्रस्त हो चुके हैं। हक की आवाज उठाने वाले लोगों पर सरकार लाठियां चलवा रही है। भाजपा के लोग झूठ का सहारा लेकर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करना जानते हैं। निकाय चुनाव में जनता ऐसे लोगों को अवश्य सबक सिखाएगी।

उक्त बातें शुक्रवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नगर पालिका परिषद टांडा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेहाना अंसारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का हित तय होता है। उन्होंने लोगों से रेहाना अंसारी को अपना नगर पालिका अध्यक्ष चुनने की अपील की। कहा कि सपा हमेशा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जनता के लिए काम किया है। पार्टी से जुड़ा प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने केंद्र्र व प्रदेश सरकार जमकर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा हालात ने देश के सभी वर्ग के लोगों को त्रस्त कर रख दिया है। अपराध नियंत्रित होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी व महंगाई भी युवाओं का कमर तोड़ रही है। उधर निर्दल प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजरा सुल्ताना ने सपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, पूर्व विधायक अजीमुलहक पहलवान, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, धर्मवीर सिंह बग्गा, महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, फिरोज सिद्दीकी व डॉ. मोतीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed