{"_id":"5a0dd9da4f1c1b79548bdc23","slug":"1510857285951-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा घेर में होगा मतदान
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में जनपद के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा घेर में मतदान होगा। तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों के 77 मतदान केंद्रों में 51 संवेदनशील/अतिसंवेदनशील श्रेणी के पाए गए हैं। उन्हें चिन्ह्ति करने के साथ ही मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्त प्रबंध किए जाएंगे।
जनपद में 26 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। प्रशासन का पूरा ध्यान सकुशल मतदान संपन्न कराने पर है। उससे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को पूरा कराया जा रहा है। लगातार बैठकें हो रही हैं।
शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में 15 अतिसंवेदनशील, 30 संवेदनशील और छह मतदान केंद्र संवेदनशील प्लस चिन्ह्ति किए गए हैं। अकबरपुर नगर पालिका परिषद में 8 संवेदनशील और 2 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद टांडा में संवेदनशील केंद्र 17 और अतिसंवेदनशील 6, नगर पालिका परिषद जलालपुर में संवेदनशील 2 और अतिसंवेदनशील 3 केंद्र चिंहित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में संवेदनशील 2, जबकि अतिसंवेदनशील 3 केंद्र तथा इल्तिफातगंज में एक-एक केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पाया गया है।
इसके अलावा 6 मतदान केंद्रों को संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इसमें नगर पालिका परिषद टांडा में 2 व जलालपुर में एक तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 2 व इल्तिफातगंज में एक मतदान केंद्र शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रहा है।
अकबरपुर में 32 केंद्र
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 98 मतदेयस्थल हैं। नगर पालिका परिषद टांडा के 25 वार्ड में 25 मतदान केंद्र हैं। इनमें 87 मतदेयस्थल होंगे। नगर पालिका परिषद जलालपुर के 25 वार्ड के लिए 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 32 मतदेयस्थल होंगे। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 17 वार्ड में 9 मतदान केंद्र हैं। उनमें 25 मतदेयस्थल तथा इल्तिफातगंज के 11 वार्ड में तीन मतदान केंद्र व 12 मतदेयस्थल स्थापित किए गए हैं।
दो चक्र का होगा सुरक्षा घेरा
अंबेडकरनगर। संवेदनशील केन्द्रों पर सुरक्षा घेरा दो चक्र का रहेगा। जिला पुलिस के पीआरओ संदीप सिंह के मुताबिक एक से दो बूथ वाले मतदान केन्द्रों पर दो सिपाही व दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। बूथों की संख्या तीन होने पर एक हेड कांस्टेबिल, तीन कांस्टेबिल व 6 होमगार्ड तैनात किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था सभी मतदान केन्द्रों पर लागू होगी। संवेदनशील केन्द्रों पर इस व्यवस्था के अलावा थानों की फोर्स व क्यूआरटी टीम लगातार नजर रखेगी। सीओ व थाना प्रभारी भी संवेदनशील बूथों का जायजा लेते रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी संवेदनशील केंद्रों का जायजा लेंगे। बताया कि बाहरी जिलों से आने वाली फोर्स भी तैनात की जाएगी।