फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज हुई राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां

तेज हुई राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां

Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
तेज हुई राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां
बीएन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 18 से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट द्वारा इस बार स्व. बाबू केबी सिंह स्मारक अखिल भारतीय मैसी कप के नाम से राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को होगा। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
बीते वर्षों की भांति इस बार भी अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बार प्रतियोगिता प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी स्व बाबू केबी सिंह स्मारक अखिल भारतीय मैसी कप के नाम से आयोजित होगा। बुधवार को हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। संरक्षक पवन पांडेय ने पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी है। क्रीड़ा प्रभारी सभाजीत वर्मा सहयोगी प्रदीप यादव, नाजिम हुसैन, संदीप जॉन, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू व मंसूर अहमद के साथ जुटे हैं। संयोजक घनश्याम गुप्त को पुरस्कार वितरण की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष अरशद खां ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त आयुक्त आरपी शुक्ल करेंगे। 28 नवंबर को खेल निदेशक उत्त्तर प्रदेश ओलंपियन डॉ. आरपी सिंह एवं डीएम अखिलेश सिंह व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सचिव शमसुद्दीन मौजूद रहेंगे। संरक्षक ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed