{"_id":"5a0c84a74f1c1bf4688bb753","slug":"15107699371320-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ तीन से 20 घंटा तक विलंब से चलीं आधा दर्जन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढे़ तीन से 20 घंटा तक विलंब से चलीं आधा दर्जन ट्रेनें
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस घंटे तक विलंब से चलीं आधा दर्जन ट्रेनें
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के विलंब से चलने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें तीन से बीस घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे गंतव्य तक जाने के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
जब से मौसम में परिवर्तन हुआ है, तब से ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से पहुंचने का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम 7 बजकर 6 मिनट पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पटना-कोटा अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 20 घंटा विलंब से पहुंची।
बरेली एक्सप्रेस डाउन निर्धारित समय बुधवार भोर में 3 बजकर 29 मिनट से साढ़े 8 घंटा, जम्मूतवी डाउन एक्सप्रेस बुधवार रात 10 बजकर 22 मिनट से 10 घंटा, फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय बुधवार पूर्वाहन 11 बजकर 9 मिनट से 5 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से साढ़े तीन घंटा व फरक्का अप एक्सप्रेस बुधवार अपराहन 2 बजकर 9 मिनट से साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
उधर ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने के चलते यात्रियों को गंतव्य तक जाने में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर अपनी अपनी गाड़ियों से गंतव्य जाने को आए यात्रियों का कहना था कि ट्रेन किराया तो बढ़ा दिया जाता है, लेकिन यात्री सुविधा को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए जाते। सर्दी के समय स्टेशन पर यदि ट्रेनें देरी आती हैं तो परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है।