फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्वर की गड़बड़ी से दिनभर बाधित हुआ रेल आरक्षण कार्य

सर्वर की गड़बड़ी से दिनभर बाधित हुआ रेल आरक्षण कार्य

Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सर्वर की गड़बड़ी से दिनभर बाधित हुआ रेल आरक्षण कार्य
बाधित रहा आरक्षण, आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। सर्वर की गड़बड़ी के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दिन भर आरक्षण का कार्य बाधित रहा। इसके चलते आरक्षण के लिए पहुंचे 100 से अधिक लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद मायूस लौटना पड़ा। दूसरी तरफ अपने से टिकट लेकर मंगलवार को ट्रेन यात्रा के लिए पहुंचे लोगों को गाड़ियों की लेटतलीफी ने परेशान किया। आनंद विहार डाउन एक्सप्रेस निरस्त होे गई। चार ट्रेनें 6 से 15 घंटा विलंब से चलीं।

हफ्ते भर में दूसरी बार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सर्वर की गड़बड़ी के चलते आरक्षण का कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को सुबह से ही सर्वर काम नहीं कर रहा था। आरक्षण के लिए पहुंचे कई यात्री घंटों सर्वर ठीक होने की उम्मीद इंतजार करते रहे। सर्वर ठीक नहीं होने पर उन्हें मायसू होकर लौटना पड़ा। सर्वर की समस्या शाम तक बनी रही।
विज्ञापन


इसके चलते टिकट आरक्षण का कार्य पूरे दिन प्रभावित रहा। आरक्षण के लिए स्टेशन पहुंचे 100 से अधिक लोगों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली के लिए आरक्षण कराने पहुंचे जलालपुर के इश्तियाक व शमशेर ने बताया कि सुबह से आरक्षण के लिए लाइन में लग गए लेकिन पता चला कि सर्वर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक आरक्षण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो मजबूर वापस लौटे। इसी प्रकार कई लोग आरक्षण के बिना ही लौट गए। उधर मंगलवार को भी ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने का सिलसिला जारी रहा। जानकारी के अनुसार रात डेढ़ बजे अकबरपुर पर पहुंचने वाली आनंद विहार डाउन एक्सप्रेस निरस्त होने की सूचना यात्रियों को दी गई।


इसके अलावा मंगलवार सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर पहुंचने वाली सरयू-यमुना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटा व सरयू-यमुना अप एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। किसान डाउन एक्सप्रेस 8 घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed