{"_id":"59fa053b4f1c1b6a678b8ce9","slug":"150955765112-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी से वृद्ध, तो चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी से वृद्ध, तो चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिबरी से वृद्ध तो चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी
अंबेडकरनगर। ढिबरी से लगी आग से वृद्ध तो खाना बनाते समय महिला झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर जबकि महिला को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत देवरिया निवासी राजाराम (65) पुत्र झगरू मंगलवार देर शाम घर के भीतरी बरामदे में सो रहा था। निकट ही ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि देर रात्रि अचानक ढिबरी उसके बिस्तर पर गिर पड़ी। इससे बिस्तर में आग लग गई और वह भी उसकी चपेट में आ गया।
खुद ही आग बुझाने के साथ गुहार मचाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासिनी रेखा (32) पत्नी संतोष मंगलवार देर शाम आग की चपेट में आकर झुलस गई, वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसकी चीख सुन मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
आननफानन में उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।