फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्वर हुआ फेल, पूरे दिन ठप रहा रेल आरक्षण कार्य

सर्वर हुआ फेल, पूरे दिन ठप रहा रेल आरक्षण कार्य

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सर्वर हुआ फेल, पूरे दिन ठप रहा रेल आरक्षण कार्य
दिन भर ठप रहा रेल टिकट आरक्षण कार्य
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सर्वर की गड़बड़ी के चलते सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण पूरी तरह ठप रहा। आरक्षण कराने आए लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ दिन पहले भी ऐसी समस्या के चलते आरक्षण कार्य ठप रहा था।

अकबरपुर स्टेशन परिसर स्थित आरक्षण केंद्र पर सोमवार सुबह टिकट आरक्षण के लिए कई लोग लाइन में लग गए। आरक्षण के इंतजार में काफी देर खड़े रहने के बाद पता चला कि सर्वर फेल हो गया है। उसके ठीक होने पर ही आरक्षण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। सर्वर दुरुस्त होने की उम्मीद में लोग घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। उनका कहना था कि सर्वर फेल होने की समस्या अक्सर हो जाती है। दिल्ली के लिए आरक्षण कराने पहुंचे अकबरपुर के राहुल ने बताया कि सर्वर खराब होने का खामियाजा बहुत से लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जलालपुर के राघवेंद्र ने रेल प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की मांग की। उधर स्टेशन अधीक्षक जियालाल यादव ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। सोमवार को पूरे दिन आरक्षण का कार्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed