फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला अकबरपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है। इसमें बिना अनुमति जीप पर प्रचार सामग्री रखने का मामला बना है। जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह सोमवार देर शाम पुलिस बल के साथ अकबरपुर नगर के रूट मार्च पर थे। भ्रमण के दौरान एक जगह जीप पर प्रचार सामग्री पाई गई। इसे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला पाया गया। इस पर जीप के चालक को हिरासत में ले लिया गया और उसे जीप सहित अकबरपुर कोतवाली भेज दिया गया। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक छानबीन की और इसके बाद आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। अकबरपुर कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि बिना अनुमति प्रचार सामग्री का प्रयोग करने आदि का मामला मिला था। संबंधित जीप पर अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए प्रचार कर रहे हाजी अकमल की प्रचार सामग्री लगी हुई थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। समुचित विवेचना सुनिश्चित की जाएगी। उधर एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र से जुड़े सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कड़ी नजर रखी जाए। कहीं भी उल्लंघन का मामला पाया जाए, तो संज्ञान लेते हुए वैधानिक कार्रवाई तय हो।

कोतवाल ने बताया तो है कि अकमल पर भी केस दर्ज होगा, लेकिन इसे अभी खबर में नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए अकमल पर केस दर्ज होने से पहले तक उन पर केस दर्ज होने का उल्लेख करने से बचा गया है। एएसपी ने भी फोन पर बताया है कि प्रकरण में केस जरूर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed