{"_id":"59dd12624f1c1b70548b6b17","slug":"15076604466-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा समेत चार सर्पदंश के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा समेत चार सर्पदंश के शिकार
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा समेत चार महिलाओं को सांप ने डसा
अंबेडकरनगर। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में एक वृद्धा समेत चार महिलाओं को सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। अकबरपुर क्षेत्र में पीरपुर गांव निवासी वंदना (18) को मंगलवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अकबरपुर में कसेरुआ निवासी कंचन (22) को भी घर की सफाई के दौरान मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया था। कंचन को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहितीपुर बाजार निवासी शालिनी (20) सोमवार देर शाम घर के बाहर सर्पदंश का शिकार हो गई। अकबरपुर थानान्तर्गत शहजादपुर निवासी रघुराजी देवी (65) मंगलवार सुबह खेत जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिवारीजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।