{"_id":"59c940bf4f1c1b9c538b4604","slug":"15063615752-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकता मिला महिला का शव
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखे से लटकता मिला महिला का शव
जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर के हाफिजपुर गांव में सोमवार को एक महिला का शव छत से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाफिजपुर निवासिनी रशीदा बानो (26) पत्नी जमालुद्दीन का शव सोमवार दोपहर सीलिंग फैन से लटकता मिला। ससुराल पक्ष के मुताबिक काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो अंदर पहुंचकर देखा, उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जैतपुर एसओ एसएन भगत दल-बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एहतियातन छानबीन कराई जा रही है। ब्यूरो