फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रसोइया मजदूरों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय वृद्धि

रसोइया मजदूरों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय वृद्धि

Thu, 21 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रसोइया मजदूरों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय वृद्धि
कहा, जल्द न हुआ मांगों का निस्तारण तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। मध्याहन भोजन रसोइया मजदूर संघ के तत्वावधान में रसोइया मजदूरों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के पास विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

मई माह का मानदेय भुगतान भी नहीं हो सका है। मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कन्यावती ने कहा कि रसोइया मजदूर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। कहा कि मई माह में रसोइया मजदूरों ने सुचारु ढंग से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया, लेकिन अब तक मानदेय भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कई बार संबंधित अफसरों को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। अब तक भुगतान नहीं हो सका है। कहा कि महंगाई के इस दौरान में एक हजार रुपये का मानदेय काफी नहीं। ऐसे में इसे बढ़ाकर 5 हजार किया जाए। मानदेय कम मिलने से रसोइया मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।


वक्ताओं ने कहा कि कि रसोइया मजदूरों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि एक हफ्ते में बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया गया और मानदेय बढ़ाए जाने के संबंध में जरूरी प्रक्रिया नहीं शुरू की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान आरती, मालीती, रीता, रामनयन, लालजी, साधना, लीलावती, नैमुन्निशा, प्राणपति, लाजवंती, रंजना, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed