फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत

Thu, 07 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

भीटी। ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अहिरौली थाना क्षेत्र के लासीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना से ट्रॉली में सवार चार अन्य लोगों को हल्की चोटें आ गई। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
थाना क्षेत्र भीटी के छितूनी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का निधन हो गया था। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण गांव की एक टैक्टर-ट्रॉली से दिलासीगंज गए थे। बताया जाता है कि अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर मिझौड़ा मार्ग पर लासीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर चला रहे रोहित (38) पुत्र रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों ने पहुंचकर ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि ट्रॉली में सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटें नहीं आयीं। ट्राली में 16 लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों को हल्की चोटें आयीं। जानकारी मिलने पर एसओ वासुदेव राणा दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर बिहार प्रांत के हाजीपुर निवासिनी मेहरुन्निशा (45) बुधवार सुबह विश्व प्रसिद्ध किछौछा जाने के लिए बसखारी बाजार के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। आननफानन में गंभीरावस्था में उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत खालिसपुर गांव निवासी बृजवासी (50) मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी कन्हैयालाल (17) व अमरजीत (18) बुधवार पूर्वाह्न एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत गौहन्ना गांव निवासी अनिल (30) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed