{"_id":"59b03f9b4f1c1bf67f8b4697","slug":"1504722859511-25-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से 25 तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 25 तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 से 25 तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 11 से 25 सितंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर 11 सितंबर से 25 सितंबर तक मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के हवाले से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 11 से 25 सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए 6 से 10 सितंबर तक बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 सितंबर से घर-घर जाकर बीएलओ सर्वे करेंगे। सूची में नाम बढ़ाने के लिए मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदनों के सत्यापन का कार्य बीएलओ 26 सितंबर से 3 अक्तूबर तक करेंगे। 4 से 8 अक्तूबर तक ड्राफ्ट नियमावली की कम्प्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 9 अक्तूबर को ड्राफ्ट निर्वाचक नियमावली का प्रकाशन किया जाएगा। 9 से 15 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 16 व 17 अक्तूबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बताया कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्यूरो