{"_id":"598b51f44f1c1b77268b47e5","slug":"15023027154-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर दिया धरना
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने किसान समस्याओं को लेकर दिया धरना
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एनएच निर्माण से प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
एनएच 233 निर्माण से प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक पखवारे से अधिक समय से कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। यह धरना बुधवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रणजीत वर्मा ने कहा कि एनएच निर्माण से प्रभावित किसान लंबे समय से समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इसे लेकर जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इसके आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है। शासन प्रशासन द्वारा लंबे समय से कियानों की उपेक्षा की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि उपेक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक पखवारे से अधिक का समय धरने का बीत चुका है, लेकिन कोई भी जिलास्तरीय अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंच सका है। कहा गया कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान संगठन से जुड़े सदस्यों के अलावा प्रभावित किसान मौजूद रहे।