फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छापा मारकर भरे बर्फी व कलाकंद के चार नमूने

छापा मारकर भरे बर्फी व कलाकंद के चार नमूने

Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
छापा मारकर भरे बर्फी व कलाकंद के चार नमूने
एफएसडीए की कार्रवाई
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) का अभियान रविवार को जारी रहा। टीम ने अकबरपुर बस स्टेशन के पास दुकानदारों को साफ सफाई के संबंध में हिदायत देने के साथ अलग अलग दुकानों से बर्फी व कलाकंद के चार नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। इस क्रम में रविवार को भी टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने अकबरपुर बस स्टेशन के पास स्थित खाद्य पदार्थ की दुकानों के संचालकों को साफ सफाई के संबंध में हिदायत दी। स्टेशन के पास स्थित शंकरलाल की कामधेनु स्वीट हाउस से मिलावट के संदेह में बर्फी व दुर्गेश गुप्ता की न्यू आनंद स्वीट से कलाकंद का नमूना लिया। मालीपुर चौराहा स्थित मेवालाल की दुकान से डोडा बर्फी व बसंतलाल की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। मुख्य खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed