फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दो बच्चियों के साथ नदी में लगाई छलांग

पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दो बच्चियों के साथ नदी में लगाई छलांग

Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दो बच्चियों के साथ नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
एक सिपाही ने नदी में कूदकर महिला व एक बालिका की जान बचाई
राजेसुल्तानपुर। परिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने दो बच्चों संग रविवार दोपहर पिकिया नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर उधर से निकल रहे एक सिपाही ने नदी में कूदकर महिला व एक बच्ची को तो बचा लिया लेकिन दूसरी बच्ची को नहीं बचा सका। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
क्षेत्र में ग्राम देवलर बभनपुरा के निकट पिकिया नदी पुल पर दोपहर में एक महिला दो बच्चों के साथ पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ देर रुकने के बाद महिला ने दोनों बच्चियों के साथ नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच उधर से गुजर रहे राजेसुल्तानपुर थाने के सिपाही देवेंद्र को जानकारी हुई तो उसने महिला व बच्चियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने महिला और एक बालिका को नदी से जीवित निकाल लिया लेकिन दुधमुंही बच्ची को नहीं बचा सका। कुछ देर में दुधमुंही बच्ची का शव उतराने लगा।
विज्ञापन

महिला की पहचान राजेसुल्तानपुर थानान्तर्गत रतिगरपुर निवासी मोहिनी (35) पत्नी अच्छेलाल के रूप में हुई। जीवित बचाई गई बालिका का नाम पलक (4) है। दुधमुंही बच्ची की पहचान निनित (8 माह) के रूप में हुई। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति अच्छेलाल कोलकाता में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दोनों बच्चियों के साथ नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। उधर एसओ विजय सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या के नदी में कूदने के बारे में छानबीन की जा रही है। मासूम के शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उधर सिपाही की बहादुरी की ग्रामीणों ने काफी तारीफ की। लोगों का कहना है कि सिपाही ने हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो किसी की भी जान नहीं बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed