फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ग्रामीण की पिटाई कर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बाइक

ग्रामीण की पिटाई कर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बाइक

Wed, 02 Aug 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की पिटाई कर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी बाइक
ग्रामीण से लूटी बाइक, फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐनवां गांव के निकट बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर एक ग्रामीण से बाइक छीन ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद हवाई फायरिंग व धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। इससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
ऐनवां गांव निवासी दिग्विजय यादव बुधवार दोपहर बाइक से बसखारी से घर लौट रहा था। सुबह ही वह एक निजी काम से बसखारी के लिए निकला था। बताया जाता है कि दोपहर बाद जब वह अपने गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी बाइक छीनने का प्रयास शुरू कर दिया। जब दिग्विजय ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी तरफ तमंचा तान दिया व हवाई फायरिंग कर दी, इससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई। इसी बीच दूसरे बदमाश ने उसकी पिटाई शुरू करते हुए पटक दिया। चीख-पुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, बदमाश दिग्विजय की बाइक लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भागने से पहले बदमाशों ने दो चक्र हवाई फायरिंग भी की। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन पुलिस को भी सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed