{"_id":"596e54574f1c1bd85b8b48d4","slug":"150040284620-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध आरा मशीन के मालिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध आरा मशीन के मालिक पर केस
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध आरा मशीन के मालिक पर केस
विद्युतनगर। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही एक आरा मशीन के मालिक के विरुद्ध अलीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। वन रक्षक द्वारा दी गई तहरीर में आरोप था कि संबंधित व्यक्ति अलहदादपुर में अवैध तरीके से आरा मशीन का संचालन कर रहा है। अलीगंज एसओ अरविंद पांडेय व वन रक्षक कपिलदेव ने अपनी टीम के साथ सोमवार अलहदादपुर में संचालित हो रही एक आरा मशीन पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना थी कि संचालक मशीन का संचालन चोरी छिपे करता है। सोमवार को हुई छापेमारी में मशीन का संचालन होता पाया गया। उसके पास मशीन संचालन का कोई कागजात भी मौजूद नहीं मिला। मशीन को सीज करते हुए पुलिस ने मंगलवार को वन रक्षक की तहरीर पर संचालक मोहम्मद यावर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसओ ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। ब्यूरो