फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 people donated blood

15 लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
15 people donated blood
जलालपुर। सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को सीएचसी रफीगंज में रक्तदान का शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 15 युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया। कहा गया कि ऐसे प्रयासों से ही जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के तत्वावधान में सीएचसी रफीगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष प्रभारी सिद्धांत त्रिपाठी के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान किया। चिकित्सकों ने रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को अवगत कराया। कहा गया कि रक्तदान से जहां जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है, वहीं रक्तदान से शरीर को भी काई फायदे मिलते हैं। पहला शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है। इससे कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सहयोग फाउंडेशन के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने कहा कि रक्तदान बेहद पुण्य का कार्य है। युवाओं के ऐसे प्रयासों से ही जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं व नागरिकों से आह्वान किया कि सभी लोग समय-समय पर रक्तदान जरूर करें। रक्तदान करने वालों में हिमांशु शुक्ल, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार, अवधेश कुमार, विनीत श्रीवास्तव, दीपक कुमार राजभर, अमित तिवारी, राजमणि, अरविंद कुमार, शहवाज अहमद, विवेक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, सुरजीत, रामप्रकाश, मोहम्मद सैफ शामिल रहे। सभी महादानियों को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र भी दिया गया। शिविर में मीर मसूद फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed