{"_id":"668035db12f6f99c3a00473b","slug":"15-crores-sent-to-accounts-for-dress-and-stationery-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117285-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ड्रेस व स्टेशनरी के लिए खातों में भेजे गए 15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ड्रेस व स्टेशनरी के लिए खातों में भेजे गए 15 करोड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख 27 हजार छात्र- छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शनिवार को डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये प्रति छात्र की दर से संबंधित के अभिभावक के खाते में 15 करोड़ 24 लाख रुपये भेज दिए गए। अब संबंधित छात्र-छात्राएं न सिर्फ नया ड्रेस खरीद सकेंगे बल्कि जूता मोजा, स्वेटर, स्कूली बैग व स्टेशनरी भी ले सकेंगे।
नए ड्रेस व जूता मोजा समेत अन्य शिक्षण संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए शासन से मिलने वाली 1200 रुपये की राशि का छात्र-छात्राओं को लंबे समय से इंतजार था। नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने पर ही उम्मीद थी कि डीबीटी योजना के तहत मिलने वाली राशि खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जबकि ग्रीष्मावकाश के बाद एक बार फिर से 28 जून से स्कूल खुला तो एक दिन बाद ही छात्र-छात्राओं को शासन ने बड़ा तोहफा दे दिया।
मालूम हो कि जिले में 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 48 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र-छात्राओं को दो जोड़ी ड्रेस, एक जोड़ी जूता मोजा, स्कूली बैग व स्टेशनरी सामान की खरीदारी के लिए डीबीटी योजना के तहत उनके अभिभावक के खाते में 1200 रुपये की राशि भेजी जाती है। अब सवा एक लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में यह राशि भेजी गई है। करीब 21 हजार छात्र-छात्राएं अभी भी डीबीटी से वंचित हैं। इनमें से करीब 16 हजार बच्चे ऐसे हैं जिनका नया प्रवेश हुआ है। इनकी जरूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अन्य पांच हजार छात्र-छात्राओं के आधार आदि की फीडिंग पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खाते में पहुंची राशि
डीबीटी योजना के तहत प्रथम चरण में सवा लाख से अधिक छात्रों के खाते में सवा 54 करोड़ की राशि भेज दी गई। शीघ्र ही शेष अन्य के खाते में राशि भेज दी जाएगी। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए