फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   साढ़े तीन लाख लोग आधार से वंचित, पैन कैसे होगा लिंक

साढ़े तीन लाख लोग आधार से वंचित, पैन कैसे होगा लिंक

Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख लोग आधार से वंचित, पैन कैसे होगा लिंक
साढ़े तीन लाख लोग आधार से वंचित, पैन कैसे होगा लिंक
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। पैन को आधार से लिंक करने की अनिवार्यता लागू भले कर दी गई लेकिन जिले में अभी भी लगभग साढ़े तीन लाख लोगाें के पास आधार कार्ड नहीं है। सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो प्रतिदिन आधार कार्ड के लिए सेंटरों का चक्कर काट रहे हैं। सर्वर की गड़बड़ी से कार्ड डाउनलोड न होने से प्रिंट निकालना कठिन हो गया है।
डाक से भी आधार कार्ड पहुंचने में खासा विलंब हो रहा है। ऐसे में विभिन्न कार्यों के लिए पैनकार्ड को आधारकार्ड से लिंक कराने की अनिवार्यता के चलते बड़ी तादाद में लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिले की कुल आबादी लगभग 25 लाख के करीब है। इनमें से 21 लाख 63 हजार लोगों का ही आधारकार्ड बन पाया है। इस बीच जिले में लगभग छह लाख लोगों के पैनकार्ड ही बन पाए हैं। लगभग डेढ़ लाख पैनकार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने अपना पैनकार्ड आधार से लिंक करा दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा निवासी रमाकांत का कहना है कि वे करीब तीन माह से आधारकार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। आधारकार्ड तो बन गया और उन्हें एक रसीद भी प्राप्त हुई है लेकिन आधारकार्ड अब तक नहीं मिल सका। टांडा तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी मनोज कुमार आधारकार्ड बनवाने के लिए वह करीब चार माह से सेंटरों का चक्कर काट रहे हैं। रसीद तो मिली है पर आधारकार्ड न तो इंटरनेट पर दिख रहा है और न ही डाक से घर पहुंचा। आधारकार्ड के अभाव में गैस की सब्सिडी भी नहीं मिल पा रही है। पैनकार्ड भी अब तक नहीं बनवा पाए हैं। ऐसे में लिंक कराने की बात तो अभी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी राजाराम का कहना है कि सरकार को आधारकार्ड की अनिवार्यता तय करने से पहले उसके बनवाने पर जोर देना चाहिए था। आवेदन करने के बावजूद आधारकार्ड नहीं मिल पा रहा है। आधारकार्ड लगातार बैंक से मांगा जा रहा है लेकिन वह जमा नहीं कर पा रहे हैं। करीब 5 माह पहले ही आधार का आवेदन किया था।

डाक विपणन अधिकारी नूतन सिंह के मुताबिक जिले में 145 स्थानों पर इन दिनों आधारकार्ड बनाए जाने की सुविधा है। केन्द्र सरकार ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डाकघरों में भी यह सुविधा शुरू की है। इसके लिए जिले में अकबरपुर प्रधान डाकघर को चुना गया है। इससे आधारकार्ड बनवाने में लोगों के सामने आ रही मुश्किलों में कमी आने की उम्मीद है। 15 जुलाई से यह कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed